नोट एक्सचेंज मामला : मुंबई के दो व्यापारी समेत 4 गिरफ्तार

नोट एक्सचेंज मामला : मुंबई के दो व्यापारी समेत 4 गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-09 09:58 GMT
नोट एक्सचेंज मामला : मुंबई के दो व्यापारी समेत 4 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कोराडी रोड पर वॉक्स कूलर चौके पास राणा अपार्टमेंट से जब्त किए गए हजार और 500 रुपए के नोट मामले में नागपुर पुलिस ने मुंबई के दो व्यापारियों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद अब नोटों की अदला-बदली मामले में आरोपियों की संख्या 5 हो गई है।

दरअसल कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में नोट बदलने के लिए लाए गए 97 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए गए थे। मामले में पुलिस ने शहर के बिल्डर व शराब कारोबारी प्रसन्ना कोठारी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस ने नोटों की अदला-बदली मामले में मुंबई से दो व्यापारियों, अहमद नगर से एक किसान और संगमनेर से एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। मुंबई से एक बिल्डर की कार जब्त की गई है, जिसमें ये सभी लोग सवार होकर नागपुर आए थे। उसके बाद सदर स्थित होटल दुआ कॉन्टिनेंटल में गए थे।

मामले में होटल दुआ कॉन्टिनेंटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को पहचानने में सफलता मिली है। इसके बाद ही अपराध शाखा पुलिस का एक दस्ता मुंबई और एक अहमद नगर के लिए रवाना हुआ था। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही वर्धा के फरार कूलर व्यवसाई की कार जब्त कर ली है। वर्धा के फरार डॉक्टर और कूलर व्यवसाई की तलाश की जा रही है। वर्धा के जिस डॉक्टर की तलाश है, दरअसल वह कोई पेशेवर डॉक्टर नहीं है। उसे डॉक्टर उपाधि पीएचडी करने के बाद मिली है। इस प्रकरण में शामिल अधिकांश आरोपी हाईप्रोफाइल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इंटरनेट से लेकर वाट्सएप व अन्य आधुनिक जानकारी हासिल करने में महारत हासिल है। 

Similar News