जमीन पर सो रही बुजुर्ग महिला तो सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ दम

Old woman died after snake bite in akola maharashtra
जमीन पर सो रही बुजुर्ग महिला तो सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ दम
जमीन पर सो रही बुजुर्ग महिला तो सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ दम

डिजिटल डेस्क, अकोला। संग्रामपुर के गांव सावला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला को सांप ने डस दिया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला गुरुवार रात 10 बजे का है, जब चंद्रप्रभा विश्वनाथ तांदले नामक 60 वर्षीय महिला घर में जमीन पर सोई थी। उसी बीच जहरीले सांप ने उसे डस दिया था।

महिला इलाज के दौरान तोड़ा दम

महिला दर्द से कहराती रही। उसे रिश्तेदार इलाज के लिए प्राथमिक आरोग्य केंद्र ले गए। जहां उसका इलाज किया गया, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से इलाके में सर्पदंश की कई घटनाएं सामने आई हैं।

Created On :   2 Oct 2017 11:21 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story