बाई पास चौराहे पर दुर्घटना में एक की मौत

वाशिम बाई पास चौराहे पर दुर्घटना में एक की मौत

Tejinder Singh
Update: 2022-03-01 07:31 GMT
बाई पास चौराहे पर दुर्घटना में एक की मौत

डिजिटल डेस्क, अकोला। शहर के पुराना वाशिम बाई पास चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने दुपहिया सवार को कट मारने के कारण दुपहिया वाहन सवार का बाइक से नियंत्रण छुटा जिससे हुए हादसे में डीवाइडर से वह टकरा गया। इस घटना में दुपहिया सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम रविंद्र हनुमानप्रसाद बगरेट (61) निवासी विजय हाऊसिंग सोसाईटी गोरक्षण रोड बताया गया है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार बगरेट अपनी दुपहिया बाइक पर जा रहे थे कि इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी दुपहिया को कट मारने का प्रयास किया। हादसे से बचने के लिए उन्होंने प्रयास किया लेकिन इस प्रयास में वे डीवाईडर से टकरा गए और सिर पर गंभीर चोट लगी। मौके पर कुछ लोगों ने तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यहां डाक्टरने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई है। पुराना शहर पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा आदि किया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Tags:    

Similar News