BJP के 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, अजय सिंह बोले- जनता परेशान हो गई है

BJP के 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, अजय सिंह बोले- जनता परेशान हो गई है

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-02 17:27 GMT
BJP के 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, अजय सिंह बोले- जनता परेशान हो गई है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अजय सिंह की उपस्थिति में शनिवार को चुरहट विधानसभा क्षेत्र के कंधवार में 50 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष ने सभी लोगों का हार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।

अजय सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अंदर घुटन का माहौल है। उनका अपनी पार्टी से मोहभंग हो रहा है। सिंह ने कहा कि MP में जो वातावरण BJP ने बनाया है, वह सिर्फ प्रचार-प्रसार तक सीमित है। धरातल पर सारा विकास और खुशहाली पूरी तरह चौपट है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता का तेजी से BJP सरकार के प्रति विश्वास खंडित हो रहा है और अब वह पूरे MP में परिर्वतन की बांट जोह रही है।

Similar News