मुंबई के नशा बंदी मंडल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

मुंबई के नशा बंदी मंडल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Tejinder Singh
Update: 2018-06-26 14:34 GMT
मुंबई के नशा बंदी मंडल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को मुंबई के नशा बंदी मंडल को मद्यपान और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ और अवैध व्यापार निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से यहां विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मद्यपान और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस मौके पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, राज्यमंत्री रामदास आठवले, राज्यमंत्री विजय सांपला, राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सचिव नीलम सहानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणी में कुल 9 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इसमें मुंबई के नशा बंदी मंडल को सर्वोत्कृष्ट लाभ-निरपेक्ष संस्था का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। 1958 में स्थापित संस्था द्वारा मद्यपान और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए विभिन्न कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे है। संस्था की ओर पिछले एक साल में करीब 750 व्यक्तियों को मादक पदार्थों की लत से छुटकारा दिलाया है। संस्था की सहसचिव वर्षा विद्या विलास और अमोल मडामे ने स्वीकार किया।
 

Similar News