जिले की 13 में से 7 पंचायत समिति पर ‘महिला राज’, कलेक्टर आफिस में निकाला ड्रा

जिले की 13 में से 7 पंचायत समिति पर ‘महिला राज’, कलेक्टर आफिस में निकाला ड्रा

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-14 07:35 GMT
जिले की 13 में से 7 पंचायत समिति पर ‘महिला राज’, कलेक्टर आफिस में निकाला ड्रा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले की सभी 13 पंचायत समिति के सभापति पद का आरक्षण (ड्रा) जिलाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन सभागृह में जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे की अध्यक्षता में निकाला गया। ड्रा अनुसार जिले की 7 पंचायत समिति पर महिला राज होगा। इन पंचायत समितियों पर सभापति के रूप में महिला विराजमान होगी। शुक्रवार 17 जनवरी को पंचायत समिति स्तर पर सभापति व उपसभापति का चुनाव होगा। विशेष यह कि इस बार जिला परिषद अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिस कारण जिले में "महिला राज’ होगा।

उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिले में 13 पंचायत समिति में से पांच स्थानों पर कांग्रेस का बहुमत है। दो जगह राष्ट्रवादी कांग्रेस व एक जगह पर भाजपा को बहुमत मिला है। अन्य जगह पर किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं है। बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में जोड़तोड़ की तस्वीर उभर रही है। ऐसे में इन पंचायत समितियों में कौन बाजी मारेगा, इस पर सबकी नजरें लग गई हैं। विजयी उम्मीदवार सभापति के आरक्षण की प्रतीक्षा में थे। सोमवार को यह इंतजार खत्म हो गया। जिले में मौदा, रामटेक, नागपुर ग्रामीण, कुही, नरखेड़, पारशिवनी व रामटेक पंचायत समिति में सभापति पद महिला के लिए आरक्षित हो गया। हिंगना, उमरेड, कामठी, भिवापुर, काटोल व कलमेश्वर में अन्य प्रवर्ग के लिए आरक्षित हुआ। यहां विशेष बात यह है  कि पुरुष के साथ यहां महिला भी दावा कर सकती है। यहां सभी के लिए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। 

2014 और 2020 का आरक्षण 
तहसील        2014            2020 
नरखेड़    नामाप्र    सर्वसाधारण महिला
काटोल    सर्वसाधारण    अनुसूचित जाति
कलमेश्वर    सर्वसाधारण महिला    सर्वसाधारण
सावनेर    अनुसूचित जाति    सर्वसाधारण महिला
पारशिवनी    नामाप्र    अनुसूचित जाति महिला
रामटेक    अनुसूचित जनजाति महिला    नामाप्र महिला
मौदा    सर्वसाधारण    नामाप्र महिला
कामठी    नामाप्र महिला    सर्वसाधारण
नागपुर (ग्रा.)    सर्वसाधारण महिला    अनुसूचित जनजाति महिला
हिंगना    अनुसूचित जाति महिला    नामाप्र
उमरेड    सर्वसाधारण महिला    अनुसूचित जाति
कुही    नामाप्र महिला    सर्वसाधारण महिला
भिवापुर    अनुसूचित जनजाति    नामाप्र
 

Tags:    

Similar News