पांच उड़ानें रद्द होने से यात्री हुए परेशान

पांच उड़ानें रद्द होने से यात्री हुए परेशान

Tejinder Singh
Update: 2021-04-27 10:32 GMT
पांच उड़ानें रद्द होने से यात्री हुए परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर सोमवार 26 अप्रैल को आने वाली 5 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसी प्रकार सोमवार सुबह 7.25 बजे मुंबई से आनेवाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 2601, सुबह 10.20 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 932, सुबह 11.05 बजे पुणे से आनेवाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 283, शाम 7.10 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 5623 व रात 10.40 बजे दिल्ली से आनेवाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 2022 रद्द कर दी गई। यह जानकारी विमानतल प्रशासन ने दी है।
 

Tags:    

Similar News