नई दिल्ली के लिए देर रात शुरु उड़ान में खचाखच थे यात्री, हवाई अड्‌डे पर फूलों से हुआ स्वागत 

नई दिल्ली के लिए देर रात शुरु उड़ान में खचाखच थे यात्री, हवाई अड्‌डे पर फूलों से हुआ स्वागत 

Tejinder Singh
Update: 2019-09-28 10:00 GMT
नई दिल्ली के लिए देर रात शुरु उड़ान में खचाखच थे यात्री, हवाई अड्‌डे पर फूलों से हुआ स्वागत 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए एयर इंडिया ने सीधी विमान सेवा शुक्रवार-शनिवार की देर रात से शुरू कर दी। विमान देर रात दिल्ली से नागपुर पहुंचा और आधा घंटे रुकने के बाद वापस लौट गया। इस दौरान दोनो ओर से यात्रियों की संख्या अच्छी खासी थी। दिल्ली के लिए अभी 7 विमान हैं। एयर इंडिया का एक और विमान जुड़ने से 8 विमान हो गए। नए विमान ने दिल्ली से रात 11.30 बजे उड़ान भरी और नागपुर रात 1.35 बजे पहुंच गया।

यह विमान नागपुर से रात 2.05 बजे उड़ान भर कर रात 3.40 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर लौट गया। विमान नागपुर से दिल्ली के बीच आने-जाने से फुल था। यह विमान ए-320 एयर क्रॉफ्ट है। स्टेशन मैनेजर वसंत बरडे ने यात्रियों का गुलाब देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एयर इंडिया के अधिकारी श्रीराम पाठक भी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News