भारी अनियमितताओं के चलते पांच कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित

pesticide is being investigated in agricultural service centers
भारी अनियमितताओं के चलते पांच कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
भारी अनियमितताओं के चलते पांच कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित

 डिजिटल डेस्क, अकोला। कीटनाशक छिड़काव से यवतमाल जिले में किसानों की मौत के बाद वाशिम में कृषि सेवा केंद्रों की जांच की जा रही है। इस दौरान कृषि विभाग ने पांच कृषि सेवा केंद्रों का काम ठीक नहीं पाया जिसके बाद उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को जिला परिषद के कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र बारापात्रे ने इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि लाइसेंस ठीक स्थान पर चस्पा नहीं था। इसके अलावा संग्रहण रजिस्टर भी मेंटेन नहीं था। संग्रहण पुस्तक में भी अनियमितताओं थी। 

तत्काल प्रभाव से निलंबित लाइसेंस

जांच में पाया गया कि कीटनाशकों के बिल पर किसानों के हस्ताक्षर नहीं थे। जो भारी गड़बड़ी को दर्शा रहे थे। इस कारण मालेगाव स्थित न्यू आनंद कृषि सेवा केंद्र, श्री समर्थ कृषि सेवा केंद्र, विठ्ठल कृषि सेवा केंद्र, बिर्ला कृषि सेवा केंद्र और शिरपूर जैन स्थित श्री एग्रो एजन्सी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विभाग में हड़कंप

आपको बतादें राज्य कृषि आयुक्त ने भी माना था कि कीटनाशकों की वजह से किसानों की मौत हुई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कृषि विभाग के नियमों का पालन नहीं करने के आरोप लगे। जब पुणे स्थित राज्य कृषि मुख्यालय ने कृषि विभाग, जिला परिषद विभाग और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया तो विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार भी अधिकारियों के लापरवाही भरे रवैये से नाराज है।

Created On :   14 Oct 2017 12:03 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story