20 घंटे तक तड़पती रही गर्भवती - डाक्टरों ने देखा तक नहीं , मौत ,मचा हंगामा

 20 घंटे तक तड़पती रही गर्भवती - डाक्टरों ने देखा तक नहीं , मौत ,मचा हंगामा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-24 12:02 GMT
 20 घंटे तक तड़पती रही गर्भवती - डाक्टरों ने देखा तक नहीं , मौत ,मचा हंगामा

डिजिटल डेस्क  कटनी। जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। गर्भस्थ शिशु की पेट में मौत के 20 घंटे तक दर्द से तड़पने के बाद गर्भवती महिला ने अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही को उजागर कर दिया। महिला की मौत से परिजनों के सब्र का बांध फूट गया। अस्पताल परिसर में लगभग दो घंटे तक बवाल मचा रहा। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर विधायक एवं अन्य लोग भी पहुंच गए थे। मृतिका के परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। 
सुबह नौ बजे भर्ती किया, तड़के पांच बजे मौत-
नई बस्ती निवासी दुर्गा प्रसाद सोंधिया ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी रेखा सोंधिया को  23 अक्टूबर की सुबह 9 बजे वह जिला अस्पताल लेकर आया था। जांच कराने के बाद दोपहर 2.30 बजे के करीब ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला को प्रसूता वार्ड में भर्ती किया। डॉक्टरों ने  पेट में ही बच्चे के मृत होने की जानकारी दी और ऑपरेशन के लिए खून की व्यवस्था करने को कहा गया। मृतिका के पति के अनुसार खून की व्यवस्था भी कर दी लेकिन दिन भर बीत गया और डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया। महिला के पति के अनुसार रेखा को भर्ती करने के बाद वार्ड में कोई भी डॉक्टर देखने तक नहीं आया। रात ढाई बजे अस्पताल के स्टाफ ने रेखा की हालत गंभीर होने की जानकारी देते हुए जबलपुर ले जाने की सलाह दी और रेफर की कागजी कार्यवाही कर दी। तड़के लगभग 4-5 बजे के महिला की भी  मौत हो गई। 
विधायक ने कहा-मर गई डॉक्टरों की मानवता-
महिला की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक संदीप जायसवाल सुबह 8 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। मृतिका के परिजनों ने विधायक ने इलाज में लापरवाही एवं डॉक्टरों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया, जिस पर विधायक की टिप्पणी थी-धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों की मानवता मर गई हैं। डॉक्टरों की इस हरकत पर उन्होने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
दो घंटे तक होता रहा हंगामा-
जिला अस्पताल में महिला व पेट में बच्चे की मौत को लेकर दो घंटे तक हंगामा होता रहा। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामा के चलते अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हंगामा की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना से पुलिस बल ने पहुंचकर  भीड़ को तितर-बितर किया। 
पुलिस ने दर्ज किया मर्ग प्रकरण-
कोतवाली थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि  दुर्गा प्रसाद सोंधिया ने पत्नी व पेट में ही बच्चे की मौत को लेकर शिकायत पर शिकायत भी दर्ज कराई है। शिकायत में डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। की  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया एवं मर्ग प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
 

Tags:    

Similar News