विधानसभा चुनाव की तैयारी, बसपा की समीक्षा बैठक में तय होगी रणनीति

विधानसभा चुनाव की तैयारी, बसपा की समीक्षा बैठक में तय होगी रणनीति

Anita Peddulwar
Update: 2019-08-08 13:00 GMT
विधानसभा चुनाव की तैयारी, बसपा की समीक्षा बैठक में तय होगी रणनीति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत बसपा की समीक्षा बैठक शुक्रवार देशपांडे सभागृह में होगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ.अशोक सिद्धार्थ, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष दयानंद किरतकर मार्गदर्शन करेंगे। चुनाव तैयारी को लेकर इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बड़े स्तर पर हुए हैं संगठनात्मक फेरबदल
गौरतलब है कि बसपा में बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। कुछ पदाधिकारियों को लेकर असंतोष  बढ़कर मारपीट की स्थिति में पहुंच गया था। नागपुर के अलावा अमरावती में कार्यकर्ताओं के असंतोष को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश स्तर पर बड़े फेरबदल कराए। नागपुर शहर के नये नियुक्त पदाधिकारियों को सप्ताह भर में ही पदमुक्त कर दिया। नई नियुक्तियां हुई। उसके बाद पदाधिकारियों को जिला, विधानसभा क्षेत्र, प्रभाग व वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 511 सदस्यों की टीम बनायी गई। संगठन को मजबूत करने के साथ ही विविध समाज प्रतिनिधियों को पार्टी से जोड़ने को कहा।

जनाधार बढ़ाने की कवायद में जुटे पदाधिकारी
बताया जाता है कि  समाज सम्मेलन के बजाय समाज सभा पर जोर दिया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 प्रमुख इच्छुक उम्मीदवारों के नाम मंगाए गए। बसपा के इच्छुक उम्मीदवारों के कार्य व जनाधार की जानकारी इकट्ठा करने को कहा गया। पुराने पदाधिकारियों को भी अलग से जिम्मेदारियां दी गई। महिलाओं व युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अलग टीम बनायी गई। प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई शुक्रवार को होनेवाली बैठक में सारे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक के अलावा कैडर कैंप होगा। इस मौके पर जोन को-आर्डिनेटर मंगेश ठाकरे, जीतेंद्र म्हैसकर, भाऊ गोंडाने, प्रदेश महासचिव जीतेंद्र घोड़ेश्वार, उत्तम शेवडे, रुपेश बागेश्वर, राजकुमार शेंडे, किशोर कैथल, प्रफुल माणके, त्रिभुवन तिवारी, उषा बौद्ध, राजकुमार बोरकर, नरेश वासनिक, संदीप मेश्राम, विलास सोमकुंवर , महेश सहारे उपस्थित रहेंगे।

Tags:    

Similar News