पन्ना को तिरंगे से सजाने की तैयारी नगर पालिका में बैठक सम्पन्न

पन्ना पन्ना को तिरंगे से सजाने की तैयारी नगर पालिका में बैठक सम्पन्न

Ankita Rai
Update: 2022-07-23 10:41 GMT
पन्ना को तिरंगे से सजाने की तैयारी नगर पालिका में बैठक सम्पन्न

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारत देश को आजाद हुये 15 अगस्त 2022 को 75 वर्ष पूर्ण होने वाले है। भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के संकल्प के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ अंतर्गत नगर पालिका पन्ना क्षेत्र को तिरंगे से सजाने की तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। आज दिनांक 22 जुलाई 2022 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर पालिका पन्ना के सभाकक्ष में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। शासन की गाईडलाईन अनुसार अधिकारियों, कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये। बैठक में व्यापार मण्डल के अधिकारियों द्वारा भी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने विचार व्यक्त की किये गये। बैठक में विपुल जैन, अध्यक्ष, जीतेन्द्र सिंह परिहार उपाध्यक्ष, आशु जैन, महामंत्री, व्यापार मण्डल पन्ना एवं सुरेश साहू वरिष्ठ उपयंत्री, अखिल भार्गव, आर.एस.अवस्थी, राजस्व निरीक्षक, बृजेन्द्र सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक अवध प्रसाद द्विवेदी, रामप्रताप पटेल, भगवानदास सोनी, राममिलन गुप्ता, विनोद सोनी, राम किशोर दुबे, संतोष खरे, आर.एस.लोधी, सलमान खान, रूद्रदेव व्यास, केशरी ग्वाल, श्रीमति ममता द्विवेदी, विमलेश साहू, धीरज सेन, शेर खान आदि नगर पालिका पन्ना के कर्मचारी उपस्थित रहे।  

Tags:    

Similar News