पुलिस स्टेशन के सामने ही दिया धरना

बार्शिटाकली पुलिस स्टेशन के सामने ही दिया धरना

Tejinder Singh
Update: 2022-12-06 13:38 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, बार्शिटाकली. पिंजर पुलिस स्टेशन के सामने इसी परिसर के कुछ नागरिकों ने धरणा देकर पुलिस प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया। इस आंदोलन से पुलिस महकमे में कुछ देर के लिए खलबली मच गई थी। बार्शिटाकली तहसील अंतर्गत आने वाले पिंजर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कई प्रकार की आपराधिक घटनाएं वर्तमान समय में घटी है। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लाने में पिंजर पुलिस नाकाम साबित हुई है, ऐसा आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कुछ नागरिकों ने पुलिस स्टेशन के सामने ही बैठा आंदोलन किया। इस आंदोलन को देखते हुए अकोला से कुछ पुलिस कर्मियों को भी भेजा गया था। यह आंदोलन शांतिपूर्ण माहौल में किया गया।

Tags:    

Similar News