वर्धा में राहत की बारिश : 8 प्रकल्प ओवर फ्लो , वड़गांव बांध के  3 गेट खोले

वर्धा में राहत की बारिश : 8 प्रकल्प ओवर फ्लो , वड़गांव बांध के  3 गेट खोले

Anita Peddulwar
Update: 2019-09-04 07:27 GMT
वर्धा में राहत की बारिश : 8 प्रकल्प ओवर फ्लो , वड़गांव बांध के  3 गेट खोले

डिजिटल डेस्क, वर्धा। पिछले सप्ताह से जिले में लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। इस दौरान जिले में  78.30  फीसदी बारिश दर्ज की गई है । जिले के 15  बड़े बांधों में से महाकाली बांध, पोथरा बांध, पंचधारा बांध, डोगरगांव बांध, मदन उन्नई बांध, लाला नाला बांध, वर्धा नदी कार  बांध, सुकली लघु बांध ये 8  बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। साथ ही वड़गांव बांध के 3  गेट खोलकर 55.689 क्युअरेस पानी छोड़ा जा रहा है।  मंगलवार की सुबह से ही आसपास जमकर मेघ बरसे। बुधवार को भी सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बता दें कि, पिछले साल पर्याप्त बारिश न होने से ग्रीष्म काल  में जलसंकट गहराया था। इस बार अच्छी बारिश होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

कई जगह खेतों में घुसा पानी
वर्धा जिले के मारेगांव तहसील में जोरदार बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस बारिश से कई किसानों के खेतो में पानी घुस जाने से फसल का काफी नुकसान होने की जानकारी प्राप्त हुई है।  पोले पर्व से शुरू बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। परिसर के कुंभा, मार्डी में अच्छी वर्षा होने की जानकारी वहां के किसानों द्वारा प्राप्त हुई है। खेती की फसल अब बड़ी हो रही है ऐसे में कपास के पौधों  को लगे फूल खराब होकर नीचे गिर रहे हैं। किसान अब बारिश रुकने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से कपास उत्पादन में बड़े पैमाने पर नुकसान होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर इस वर्षा से घास व अनचाहे पौधे बढ़ गए हैं। इस कारण किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।   

बांधों में जलसंचय की स्थिति
बोर बांध    -   44.43  
निम्म बांध    -   47.20  
महाकाली बांध    -    100
पोथरा बाध    -    100
पंचधरा बाध    -    100
डोगारगाव बांध    -    100
मदन बांध    -  57.09  
मदन उन्नई बांध    -    100 
लाल नाला बांध    -   100 
वर्धा कार नदी बांध    -   100
सुकली लघु बांध    -    100
नांद बांध    -   75.46 
वडगांव बांध    -    86.89 
उध्र्व वर्धा बांध    -    77.02
बेंबला बांध    -    86.75 
कुल    -   68.81

Tags:    

Similar News