राजनांदगांव : समर्थन मूल्य पर खरीफ मक्का खरीदी 1 दिसम्बर से 31 मई तक

राजनांदगांव : समर्थन मूल्य पर खरीफ मक्का खरीदी 1 दिसम्बर से 31 मई तक

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-11 09:38 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, राजनांदगांव। 10 नवम्बर 2020 छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिले में कृषि साख समिति एवं लेम्पस के माध्यम से मक्का के लिए पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीफ मक्का खरीदी की जाएगी। मक्का खरीदी 1 दिसम्बर 2020 से 31 मई 2021 तक जिले के 9 उपार्जन केन्द्रों मानपुर, मोहला, भर्रीटोला, औंधी, सीतागांव, खरदी, डोंगरगांव, ढाढूटोला, ढाबा में की जाएगी। भारत सरकार द्वारा औसत अच्छे किस्म एफएक्यू मक्का हेतु समर्थन मूल्य 1850 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित है। मक्का में नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है। किसानों को मक्का की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में राशि अन्तरण कर किया जाएगा। मक्का उपार्जन से संबंधित समस्याओं एवं कठिनाइयों का खाद्य विभाग के काल सेंटर नंबर 1800-233-3663 में दर्ज कराया जा सकेगा। 

Similar News