रांची: भारत की जीत के बाद धोनी ने की टीम से मुलाकात

रांची: भारत की जीत के बाद धोनी ने की टीम से मुलाकात

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-22 08:57 GMT
रांची: भारत की जीत के बाद धोनी ने की टीम से मुलाकात

डिजिटल डेस्क, रांची। टेस्ट सीरीज में आज (मंगलवार) भारत द्वारा साउथ अफ्रीका क्लीन स्वीप दिया। इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम पहुंचे। जहां धोनी ने टीम के अपने साथियों और कोच रवि शास्त्री से मुलाकात की।

इस दौरान रवि शास्त्री ने धोनी के साथ अपने ट्वीट में एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा कि "सीरीज में बेहतरीन जीत के बाद इस महान भारतीय खिलाड़ी को देखकर अच्छा लगा।"

 

 

वहीं मैच जीतने के बाद अपनी टीम से मिलने पहुंचे धोनी को भारत के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम के साथ मिलते हुए भी देखा गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा भी इसकी एक फोटो ट्वीट करके शेयर की गई है।

 

भारत की दमदार जीत

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट बिग्रेड ने साउथ अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया है। रांची में खेले गए आखिरी मैंच में भारत ने अफ्रीका को पारी और 202 रनों से हराया।  भारतीय टीम ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में सारे मैच में जीत हासिल की है। वहीं टीम इंडिया की अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत है। पिछले मैच में भारत ने एक पारी और 137 रनों से जीत दर्ज की थी। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

 

 

फॉलोऑन का सामना करते हुए मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में महज 133 रनों पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित की थी जबकि दक्षिण अफ्रीका महज 162 रनों पर ढेर हो गई और उसे फॉलोऑन झेलना पड़ा था। मैच के चौथे दिन भारत ने ज्यादा समय नहीं लिया और 12 गेंदों के अंदर ही दक्षिण अफ्रीका के अखिरी दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

Tags:    

Similar News