झारखंड सियासत: फ्लोर टेस्ट में पास हुई चंपई सोरेन सरकार, 47 विधायकों ने डाला महागठबंधन के पक्ष में वोट

  • चंपई सोरेन सरकार का आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट
  • चंपई सोरेन सरकार के पास कुल 48 विधायक मौजूद
  • सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी

Shiv Pathak
Update: 2024-02-05 06:36 GMT

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की कमान अपने हाथों में लेने वाली चंपई सोरेन सरकार के लिए आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण था। चंपई सोरेन सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने उतरी था। जहां झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार ने अपनी बहुमत साबित करके राज्य की कमान अपने हाथों में ले ली। राज्य में अपनी बहुमत साबित करने के लिए चंपई सोरेन सरकार के महागठबंधन यानि कि 'जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी' को 41 विधायकों का समर्थन चाहिए था। लेकिन इस प्रस्ताव के पक्ष में कुल 47 विधायकों ने वोटिंग करके महागठबंधन की बहुमत को साबित कर दिया। जबकि कुल 29 विधायकों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग की।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले महीने की आखिरी तारीख को कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी से पहले अपना पद छोड़ दिया था। जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ट नेता चंपई सोरेन को प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद सौंपा गया था। उन्होंने पिछले हफ्ते शक्रवार को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया था और राज्य की कमान अपने हाथों में ली थी। अब आज चंपई सोरेन सरकार झारखंड विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त करके राज्य की कमान हासिल करने में कामयाब हो गई है। 

Live Updates
2024-02-05 09:28 GMT

झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, "यह लोकतंत्र की जीत है। सभी विधायक एकजुट थे और हेमंत सोरेन की चतुराई के कारण यह संभव हो गया। यहां असंभव संभव हो गया. मुझे लगता है कि यह हो गया है। एक उदाहरण बनें। जिन गैर-भाजपा राज्यों को खतरा है। वे सभी हेमंत सोरेन के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करेंगे। शिबू सोरेन के बेटे ने बहादुरी दिखाई है।"

2024-02-05 09:00 GMT

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा, "विश्वास मत सवालों के आधार पर नहीं सदस्यों के आधार पर हुआ। ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई, इसका जवाब उनके पास नहीं है। भ्रष्टाचार पर उठाए गए सवालों पर चुप थे।"

2024-02-05 08:51 GMT

चंपई सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने झारखंड विधानसभा में अपनी बहुमत साबित करके राज्य की कमान अपने हाथों में ले ली है। जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 47 वोट मिले है। जबकि प्रस्ताव के विरोध में 29 वोट डाले गए हैं। चंपई सोरेन सरकार को बहुमत के लिए केवल 41 विधायकों का समर्थन चाहिए था। 

2024-02-05 08:36 GMT

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट के लिए झारखंड विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग प्रोसेस शुरू हो गई है। थोड़ी देर में यह साफ हो जाएगा कि आखिरी महागठबंधन प्रदेश में अपनी सरकार बना पाती है या फिर नहीं। 

2024-02-05 07:23 GMT

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने आगे कहा, "मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा, आप लोगों के लिए आंसू का कोई मतलब नहीं।"

2024-02-05 07:22 GMT

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने ईडी की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा, "आज मुझे 8.5 एकड़ जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अगर उनमें हिम्मत है तो मेरे नाम पर दर्ज जमीन के दस्तावेज दिखाएं। अगर यह साबित हो गया तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा।"

2024-02-05 07:15 GMT

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने कहा, "हमने अभी तक हार स्वीकार नहीं की है। अगर उन्हें लगता है कि वे मुझे सलाखों के पीछे डालकर सफल हो जाएंगे, तो यह झारखंड है जहां कई लोगों ने अपनी जान दी है।"

2024-02-05 07:14 GMT

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने आज सीएम चंपई सोरेन की सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "31 जनवरी की रात को देश में पहली बार किसी सीएम को गिरफ्तार किया गया...और मेरा मानना ​​है कि इस घटना में राजभवन भी शामिल था।"

2024-02-05 06:59 GMT

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा, "आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से हेमंत सोरेन के साथ अन्याय हो रहा है। आप किसी भी गांव में चले जाएं, हर घर में आपको हेमंत सोरेन की योजनाएं मिलेंगी।"

2024-02-05 06:57 GMT

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपनी सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हेमंत सोरेन का पार्ट-2 हूं।"

Tags:    

Similar News