पैसे का लालच देकर मासूम से रेप, दूसरे मामले में किशोर की तलाश

पैसे का लालच देकर मासूम से रेप, दूसरे मामले में किशोर की तलाश

Tejinder Singh
Update: 2019-10-24 14:49 GMT
पैसे का लालच देकर मासूम से रेप, दूसरे मामले में किशोर की तलाश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में दो स्थानों पर रेप के मामले उजागर हुए हैं। इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में जहा अधेड़ व्यक्ति ने रुपए का लालच देकर मासूम बालिका दुष्कर्म किया, वहीं फेसबुक फ्रेंड ने भी घिनौना कृत्य किया। मुंबई से मिली शिकायत के आधार पर मानकापुर थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। वर्ष 2017 में फेसबुक के जरिए छात्रा की पहचान 17 वर्षीय किशोर से हुई। इसके बाद दोनों में चेटिंग शुरू हो गई। पहले मित्रता और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए। 1 से 6 मई 2017 के बीच में छात्रा के घर जाकर किशोर ने उससे दुष्कर्म किया। इस बीच उसने छात्रा को अगवा भी किया था। इसकी शिकायत मुंबई में दर्ज है। जांच पड़ताल के दौरान छात्रा नई मुंबई की कामाटीपुरा पुलिस के हाथ लगी। चिकित्सकीय जांच करने पर छात्रा के साथ दुष्कर्म होने का खुलासा हुआ। घटना नागपुर में घटित होने से प्रकरण दर्ज कर नई मुंबई पुलिस ने मानकापुर पुलिस को इसकी जांच सौंपी है। अभी तक किशोर पुलिस के हाथ नहीं लगा है, लेकिन उसकी खोजबीन जारी है।

दुष्कर्म का दूसरा मामला इमामवाड़ा थानांतर्गत घटित हुआ है। आरोपी नराधम रामदास शेंदूर (55) है। गुरुवार को दिन में करीब सवा ग्यारह बजे के दौरान रामदास ने बस्ती की ही मासूम 7 वर्षीय बालिका को रुपए देने का लालच देकर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। शाम को बालिका ने घटित प्रकरण की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिससे दोनों परिवारों के बीच विवाद और हाथापाई हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर रामदास को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की दोपहर को उसे अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है।

Tags:    

Similar News