11 वर्षीय बालिका के साथ किया बलात्कार, पीड़ित हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

11 वर्षीय बालिका के साथ किया बलात्कार, पीड़ित हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-11 16:54 GMT
11 वर्षीय बालिका के साथ किया बलात्कार, पीड़ित हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, शहडोल। गोहपारू पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने साढ़े सात महीने पूर्व 11 वर्ष की बालिका को हवस का शिकार बनाया था। मामला उस समय उजागर हुआ जब पीड़ित बालिका गर्भवती हो गई। शिकायत पर आरोपी राधेश्याम यादव 26 वर्ष पिता रामनरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डरा धमकाकर बनाया हबस का शिकार

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक की ससुराल गोहपारू थाना क्षेत्र के गांव में है। जब वह ससुराल में था तब 26 जनवरी 2019 के दिन पड़ोस में रहने वाली 11 वर्षीय बालिका को जबरन कमरे में ले गया और डरा धमका कर दुराचार किया। धमकी दी थी कि किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। डर के कारण बालिका ने किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को बालिका की तबियत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसके पेट में साढ़े सात महीने का गर्भ है। पूछने पर उसने बताया कि राधेश्याम ने उसके साथ 26 जनवरी को गलत काम किया था। रिपोर्ट के बाद थाने में धारा 376 (ए-बी), 376 (2) (एन), 506 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(वी) एससी-एसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष दुबे, सउनि नागेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामकरण सिंह, आरक्षक शंकर सिंह श्याम की भूमिका रही।

कटनी से फरार हत्या व लूट का आरोपी बुढ़ार में धराया

कटनी से मई महीने में फरार हुए हत्या व लूट के आरोपी को बुढ़ार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गोलू उर्फ अजय 26 वर्ष पिता लल्ला सिंह निवासी इमली टोला बुढ़ार थाना कोटला जिला कटनी में हत्या व लूट के आरोप में उप जेल कटनी में विचाराधीन बंदी था। वह इलाज के लिए कटनी से मेडिकल अस्पताल में भर्ती हुआ था। इसी बीच 17 मई19 को प्रात: 4 बजे लघु शंका के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। थाना ब$ढ़ार को सूचना मिलने पर एसडीओपी धनपुरी व नगर निरीक्षक आरके धारिया के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक बीएल गोलिया, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह, आरक्षक नरेश यादव द्वारा आरोपी गोलू उर्फ  अजय की घेराबंदी कर अभिरक्षा में ले लिया।

Tags:    

Similar News