नागपुर में हुई थी ऋषि कपूर की बुआ की शादी, कजन्स ने भरे मन किया याद

नागपुर में हुई थी ऋषि कपूर की बुआ की शादी, कजन्स ने भरे मन किया याद

Tejinder Singh
Update: 2020-04-30 10:15 GMT
नागपुर में हुई थी ऋषि कपूर की बुआ की शादी, कजन्स ने भरे मन किया याद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का  निधन हो गया है।  उनके निधन से पूरे देश में मातम पसर गया है। जो भी ये खबर सुनता है उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं और कोई भी आसानी से इस पर भरोसा नहीं करता है। बॉलीवुड के सुपरस्टार का ऋषि कपूर का शहर से गहरा नाता है। उनकी बुआ उर्मिला सियाल का विवाह नागपुर के चरनजीत सियाल से हुआ था। उर्मिला के विवाह के बाद से ही कपूर परिवार का अना-जाना शहर में लगा ही रहता था। बॉलीवुड स्टार शशि कपूर तो हर रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाने शहर आया करते थे। उर्मिला सियाल के चार बच्चे है,जिनमें से तीन बाहर है। एक बेटी अनु खेटा धंतोली में ही रहती है। ऋषि कपूर के निधन पर अनु खेटा ने उनसे जुड़ी कुछ बातों को साझा किया।

 
मां-पापा की सिल्वर जुबली में आए थे सभी

अनु ने बताया कि 1982 में मेरी मां-पापा की सिल्वर जुबली थी। तब राज नाना से लेकर पूरा कपूर परिवार शहर आया था। लेकिन उस समय ऋषि कपूर नहीं आए थे। वे 80 के दशक मशहूर अभिनेता थे। उस समय वे किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे,इसलिए वे नहीं आ पाए थे। उसके बाद मेरी बहन प्रीति सियाल की शादी 1986 में हुई,तब भी पूरा कपूर परिवार इस फंक्शन में शरीक हुआ था। लेकिन तब भी ऋषि कपूर शादी में शरीक नहीं हो पाए थे। अनु ने बताया कि मुझे ठीक तरह से तारीख और साल तो याद नहीं है,लेकिन 90 के दशक में ही यशवंत स्टेडियम में कोई प्रोग्राम था, तब चिंटु नागपुर आया था। प्रोग्राम के बाद वो मेरे घर आया था और हमने एक साथ समय बिताया था। उस समय मेरे घर के बाहर चिंटु के फैंस का जमघट लग गया था चिंटु बहुत ही सिंपल व्यक्ति था। मेरी पिछले वर्ष 2019 में उनसे मुलाकात हुई थी। मुझे नहीं पता था,कि मेरी उनसे ये आखरी मुलाकात होगी। मुझे उनके गुजर जाने का बहुत दुख था।

 

Tags:    

Similar News