खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

Bhaskar Hindi
Update: 2022-08-30 08:19 GMT
खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस’’ उत्साह पूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम आरएनटीयू और खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर खेलों मे रायसेन जिले और विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी जी और विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव श्री ऋत्विक चौबे जी उपस्थित थे।


 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जलज चतुर्वेदी जी ने विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय रायसेन जिले के उभरते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित उनके प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया। उन्होंने आगे कहा कि खेलों के महत्व को देखते हुए आरएनटीयू खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी आगे बढ़ने हेतु बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि खिलाड़ियों ने जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोषन किया है और इसी तरह आगे भी जिले और प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हमारा देश अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर पढ़ाई के साथ-साथ खेल जगत में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता आ रहा है। विश्वविद्यालय रायसेन जिले के खिलाड़ियों को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विश्वविद्यालय खिलाड़ियों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के जूडो खिलाड़ी मोहित (ब्रांज मेडल, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021-22) को दस हजार का चेक देकर पुरस्कृत किया गया, हर्ष चौहान, (ओपन नेवी विंड सर्फिंग चैम्पियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट), रायसेन जिले के इंटरनेशनल खिलाड़ी कु. सोनिया कुमरे (जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलो इंडिया हॉकी लीग में कास्यं पदक वर्तमान में हालैण्ड में खेल रही हैं), राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, कु. प्राशु परिहार (सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक), याकूब सिद्दकी (64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक), कु. रेखा जाट (खेलो इंडिया गेम्स हरियाणा कुश्ती में कांस्य पदक), दीपा राजपूत (राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक), कु. रेणु यादव (सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक), श्वेता डागौर (इंटर डिपार्टमेन्ट सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य) सहित 147 अंतरविश्वविद्यालयीन खिलाड़ियां को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को तराशने वाले खेल प्रशिक्षक श्री निसार उल्ला खॉन, प्रशिक्षक फुटबाल ने राष्ट्रीय स्तर के 50 खिलाड़ी तैयार किये, श्री अरविन्द जरारिया, हैण्डबाल प्रशिक्षक बरेली राष्ट्रीय स्तर के 5 खिलाड़ी तैयार किये, श्री वी.एस. बुन्देला, फुटबाल प्रशिक्षक रायसेन राष्ट्रीय स्तर के 8 खिलाड़ी तैयार किये एवं जिले में फुटबाल को प्रोत्साहन दिया, श्री दिनेश दांगी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक मण्डीदीप राष्ट्रीय स्तर के 5 खिलाड़ी तैयार किये एवं जिले में एथलेटिक्स को प्रोत्साहन दिया, श्री प्रहलाद राठौर, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक राष्ट्रीय स्तर के 50 खिलाड़ी तैयार किये सहित अन्य प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।


 
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान व मेजर ध्यानचंद जी को पुष्प अर्पण कर हुआ। इस आयोजन के समन्वयक विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री सतीष अहिरवार, जनसंपर्क अधिकारी विजय प्रताप सिंह और एनसीसी आफिसर मनोज सिंह मनराल थे। मंच संचालन  विश्वविद्यालय   के एनसीसी ऑफिसर सब लेफ्टिनेंट मनोज मनराल ने किया। वहीं उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रायसेन जिले के खिलाड़ी और प्रशिक्षक सहित  विश्वविद्यालय  के छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News