संजय कुमार होंगे बालाघाट जोन के नए आईजी

2010 में बालाघाट में पदस्थ थे पुलिस अधीक्षक संजय कुमार होंगे बालाघाट जोन के नए आईजी

Safal Upadhyay
Update: 2022-06-08 13:12 GMT
संजय कुमार होंगे बालाघाट जोन के नए आईजी

डिजिटल डेस्क,बालाघाट। गृह विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा बुधवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। जिसमे वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार बालाघाट जोन (मंडला व डिंडोरी) के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किए गए हैं, उल्लेखनीय है कि संजय कुमार वर्ष 2010 में बालाघाट में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिले में कुछ महीनों के ही कार्यकाल में उन्होंने कड़े फैसले लेते हुए जिले में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को दुरुस्त किया था। वह वर्तमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आशुतोष राय का स्थान लेंगे। श्री राय की नवीन पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गई है। वही संजय कुमार वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ है जानकारी के अनुसार, नए आईजी संजय कुमार मूलत: रोहतक, हरियाणा के निवासी हैं, जो एमए की शिक्षा लेने के बाद पहली बार 27 दिसंबर 2004 को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। श्री कुमार बीएसएफ, नई दिल्ली में बतौर डीआईजी भी सेवाएं दे चुके हैं।
 

Tags:    

Similar News