अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प बाइक रैली 5 जनवरी को

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प बाइक रैली 5 जनवरी को

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-22 06:05 GMT
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प बाइक रैली 5 जनवरी को

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वीर बजरंगी सेवा संस्थान की ओर से कोजागिरी और दीपावली निमित्त पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन वर्धमाननगर स्थित प्रीतम भवन में किया गया। इस अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 5 जनवरी को संकल्प बाइक रैली निकालने की घोषणा की गई। 

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण हेतु वीर बजरंगी सेवा संस्थान द्व्रारा संकल्प बाइक रैली का यह 6वां वर्ष है। रैली में हजारों लोग शामिल होंगे। स्नेह मिलन में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रमोद पेंडके, ओंकारेश्वर गुरव, विधायक कृष्णा खोपडे, विकास कुंभारे, अमोल ठाकरे तथा चंदू गलगलीकर उपस्थित थे। संस्थान के अध्यक्ष महेश झाड़े ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का सभी को इंतजार है। 17 नवंबर को इस संबंध में फैसला आने की संभावना है। उपस्थितों के लिए संस्थान की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी।    कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप बंसल, रैली संयोजक अनिल समुंद्रे, महामंत्री विनय ठेंगडी, सुधीर अभ्यंकर, कोषाध्यक्ष प्रताप खंडाईत, अरविंद कावले, समाजसेवी राजेश झाड़े पाटील, रमेश उमाठे, रामअवतार अग्रवाल, मोहनभाई पटेल, मनोज ठक्कर, बटुक जोशी  समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

महाभारत संदेश कथा  21 दिसंबर से
वर्धमान नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की ओर से श्रेयांस विद्यालय, वर्धमान नगर के प्रांगण में वृंदावनधाम बनया जाएगा। यहां संत गोविंददेवगिरि महारज की अमृतवाणी में 21 दिसंबर से महाभारत संदेश कथा का आयोजन होगा। कथा 29 दिसंबर तक चलेगी। कथा आयोजन की तैयारी सभा का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर में बुधवार को किया गया। सभा में संतश्री के शिष्य हनुमान महाराज ने महाभारत संदेश का सार बताते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष इन चार पुरुषार्थ का संपूर्ण मार्गदर्शन महाभारत में मिलता है। महाभारत भारतीय संस्कृति का आधार स्तंभ है। इसके वाचन व श्रवण से किसी भी विकट परिस्थिति पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। महाभारत विजय ग्रंथ है। सभा की अध्यक्षता किसन झंवर ने की। विस्तृत जानकारी सुधीर केडिया ने दी। 

Tags:    

Similar News