महामंडलों पर चली कैंची : डेहनकर और तेलंग की नियुक्तियां हुईं रद्द

महामंडलों पर चली कैंची : डेहनकर और तेलंग की नियुक्तियां हुईं रद्द

Tejinder Singh
Update: 2020-06-18 14:08 GMT
महामंडलों पर चली कैंची : डेहनकर और तेलंग की नियुक्तियां हुईं रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य में विविध महामंडलों पर सरकार की कैंची चलना जारी है। भाजपा के नेतृत्व के सरकार के समय की नियुक्तियों को तत्काल रद्द किया जा रहा है। इस कड़ी में महिला आर्थिक विकास महामंडल की नियुक्तियां भी रद्द कर दी गई है। इसका प्रभाव नागपुर व विदर्भ में भी पड़ रहा है। महिला आर्थिक विकास महामंडल की सदस्य अर्चना डेहनकर व वीना तेलंग की नियुक्ति भी रद्द कर दी गई है। इससे पहले राज्य हज कमेटी की नियुक्तियां रद्द की गई थी। कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्धीकी भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैँ। वे नागपुर से ही है। विदर्भ विकास वैधानिक मंडल सहित अन्य महामंडलों की नियुक्तियों को लेकर भी निर्णय लंबित है। गौरतलब है कि 2014 में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के नेतृत्व की सरकार ने विविध महामंडलों पर अपने समर्थक नेताओं को नियुक्त किया था।

महिला आर्थिक विकास महामंडल के उपाध्यक्ष पद पर चित्रा वाघ का नियुक्त किया था। वाघ राकांपा से भाजपा में शामिल हुई थी। उनके साथ महामंडल सदस्यों में नागपुर से पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर व वरिष्ठ कार्यकर्ता वीना तेलंग को नियुक्त किया गया था। उन सभी 10 सदस्यों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। महाराष्ट्र गृह विकास निगम नागपुर विभाग की नियुक्ति को भी रद्द कर दिया गया है। इस निगम के अध्यक्ष पद पर भाजपा ने भंडारा के पूर्व जिला अध्यक्ष तारिक कुरैशी को नियुक्त किया था। इसके अलावा अन्य कुछ महामंडलों के सदस्यों की नियुक्तियों उनके कार्य की शुरुआत के पहले ही रद्द कर दी गई है।

Tags:    

Similar News