राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्कोप कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

स्कोप कॉलेज राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्कोप कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2022-10-31 13:11 GMT
राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्कोप कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपना दम दिखाया है। राजीव गांधी टेक्निकल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्कोप कॉलेज के सी.एस. विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी साजिद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा आगामी अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में चयनित भी हुआ।

यह प्रतियोगिता टी.टी. नगर स्टेडियम में विगत दिवस आयोजित की गई। इसमें विभिन्न संस्थाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्था के ग्रुप संचालक डॉ. देवेन्द्र सिंह ने विजेता साजिद खान को बधाई दी तथा भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन की कामना भी की। संस्था की स्पोर्ट्स अधिकारी सुश्री नलिनी खरे ने भी साजिद खान को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी।

Tags:    

Similar News