दो दिवसीय हॉकी फीडर सेंटर हेतु चयन ट्रायल 22 को

दो दिवसीय हॉकी फीडर सेंटर हेतु चयन ट्रायल 22 को

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-21 10:32 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, गुना। संभागीय खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी श्री एम.के. धौलपुरी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार खेल और युवा कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजनांतर्गत हॉकी खेल को बढ़ावा दिये जाने हेतु जिले में हॉकी फीडर सेंटर स्थापित किया गया है। जिसमें हॉकी खेल में रूचि रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 को 8 से 14 वर्ष के मध्य हो (01 जनवरी 2021 की स्थिति में) चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। उन्‍होंने बताया कि उक्त चयन ट्रायल संजय स्टेडियम मैदान पर 22 नवंबर 2020 को सायं 2.30 बजे एवं 23 नवंबर 2020 को प्रातः 8.00 बजे से आयोजित की जायेगी। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों का पंजीयन फार्म जमा होने के उपरांत ही चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। आयु प्रमाणीकरण हेतु जन्म प्रमाण पत्र एवं अंकसूची की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ में 03 नवीन पासपोर्ट साईज के फोटो तथा निवास स्थान प्रमाण हेतु आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य है। जिससे खिलाड़ियों का तत्समय पंजीयन कराया जा सके। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री धौलपुरी ने हॉकी खेल में रूची रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी से अपील की है कि हॉकी फीडर सेंटर चयन ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 8 से 14 वर्ष के मध्य है वे भाग ले सकते है। चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट एवं यो-यो टेस्ट लिया जायेगा। चयन ट्रायल हेतु संचालनालय स्तर से चयन समिति का गठन किया गया है।

Similar News