शिवपुरी: कलेक्टर एवं एसपी ने किया करैरा में आजीविका मिशन की गतिविधियों का निरीक्षण

शिवपुरी: कलेक्टर एवं एसपी ने किया करैरा में आजीविका मिशन की गतिविधियों का निरीक्षण

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-01-15 10:17 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने गुरूवार को करैरा भ्रमण के दौरान आजीविका मिशन की गतिविधियों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम ग्राम सलैया के समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा पुणे से लौटकर आए हुए व्यक्ति द्वारा किए जा रहे नमकीन निर्माण की गतिविधि देखी।

ग्राम में महिलाओं के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन एक क्विंटल नमकीन तैयार करके आसपास के ग्रामों में इसकी सप्लाई की जाती है। उनके द्वारा उत्पाद समूह बनाया गया है जिसमें मूंगफली को खरीद कर उसका दाना निकालकर विक्रय किया जाता हैं। इसके साथ ही महिलाओं के द्वारा बेकरी दुकान के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद तेराघाट ग्राम के समूह की गतिविधियों का अवलोकन किया। जिसमें मूर्ति निर्माण, गमले निर्माण, ढाबा, बिजली उपकरण का काम किया जा रहा है। करैरा में स्थित सिलाई सेंटर पर महिलाओं ने गतिविधियों की जानकारी देते हुए अपने अनुभव साझा किए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने समूह द्वारा संचालित गतिविधियों को देखकर उनकी सराहना की और शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने समूह का मार्गदर्शन किया और किस प्रकार समूह और अधिक विकास कर सकते हैं और अपने उत्पाद को बाजार में बेच सकते हैं। इस पर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि समूहों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा भी सहयोग किया जाएगा। भ्रमण के दौरान आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक अरविंद भार्गव, एसडीओपी करैरा भी मौजूद रहे।

Similar News