थानेदार ने चलाई एसीबी कर्मचारी पर गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

थानेदार ने चलाई एसीबी कर्मचारी पर गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

Tejinder Singh
Update: 2019-06-12 17:12 GMT
थानेदार ने चलाई एसीबी कर्मचारी पर गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

डिजिटल डेस्क,  अकोला। थानेदार ने एसीबी कर्मचारी पर गोली चलाई। पिंजर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक नंदकिशोर नागलकर द्वारा रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया था। शिकायत पर जाल बिछा बैठे एसीबी के अधिकारियों समेत कर्मचरियों ने छापामार कार्रवाई की। दल में शामिल एसीबी कर्मचारी सचिन धात्रक ने निरीक्षक से पिस्टल मांगी, तो सचिन पर पिस्टल से गोली चला दी। घटना के बाद वहां पर मौजूद एसीबी कर्मचारियों ने पुलिस निरीक्षक को हिरासत में लेकर घायल कर्मचारी धात्रक को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कर्मचारी की हालत गंभीर किंतु स्थिर बताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारी पिंजर की ओर रवाना 

पिंजर में थानेदार नागलकर द्वारा एसीबी कर्मचारी पर गोली चलाने की जानकारी मिलते ही अमरावती संभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक मकरंद रानडे, पुलिस अधीक्षक एम राकेश कलासागर, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख, मूर्तिजापुर के प्रभारी उपविभागीय सुनील सोनोने घटना स्थल की ओर रवाना हो गए।

Tags:    

Similar News