स्मार्ट सिटी: पुराने शहर के कायाकल्प पर खर्च करेंगे 285 करोड़, नए के लिए 1662 करोड़ का बजट

स्मार्ट सिटी: पुराने शहर के कायाकल्प पर खर्च करेंगे 285 करोड़, नए के लिए 1662 करोड़ का बजट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-10 08:23 GMT
स्मार्ट सिटी: पुराने शहर के कायाकल्प पर खर्च करेंगे 285 करोड़, नए के लिए 1662 करोड़ का बजट

डिजिटल डेस्क, सतना। स्मार्ट सिटी में शुमार सतना शहर के नगर निगम क्षेत्र को पैन एरिया के तौर पर चिन्हित करते (ओल्ड सिटी) हुए इसके कायाकल्प की अभिनव योजना बनाई गई है। इसके लिए अलग से तकरीबन 285 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। जानकार सूत्रों ने बताया कि एक तरह से ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट-2 है। मगर इस पर स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्तावित 1662 करोड़ के बजट में से एक पाई भी खर्च नहीं की जाएगी। ओल्ड सिटी को भी स्मार्ट बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा फोकस साफ-सफाई ,पर्यावरण संरक्षण और सुगम तथा सुरक्षित यातायात पर है।

50 लाख का कमांडिंग सेंटर
इसी कार्ययोजना के तहत यहां संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में  50 लाख की लागत से कमांडिंग सेंटर बनाया जा रहा है। दावे के मुताबिक निर्माणाधीन भवन का काम 6 माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इस कमांडिंग सेंटर में 6 कर्मचारियों की डयूटी शिफ्टों में लगाई जाएगी। ये एक तरह से आटोमैटिक कंट्रोलिंग सिस्टम होगा जो पुलिस के साथ नागरिक सेवाओं के मामले में सभी जरुरी डेट शेयर करेंगे।

चिन्हित की गईं 11 प्रमुख सड़कें
ओल्ड सिटी के कायाकल्प के लिए शहर की व्यस्ततम और प्रमुख 11 सड़कें चिन्हित की गई हैं। इन प्रमुख सडक़ों के सभी चौक-चौराहों पर ट्रैफिक के कंट्रोल के लिए CCTV  कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों पर चल रही गतिविधियों को पूरे समय LED  पर देखा जा सकेगा। ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने या फिर किसी वारदात की स्थित में डेटा सीधे पुलिस कंट्रोल रुम और अन्य आवश्यक पुलिस स्टेशनों को एक साथ शेयर हो जाएंगे। ये सभी सड़कें सोलर लाइट से जगमगाएंगी।

घर पहुंचेंगे ई-चालान, पकड़ी जाएगी कचरा गाड़ी की चोरी
दावे के मुताबिक ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की स्थिति में जहां ई-चालान सीधे घर पहुंच जाएंगे। वहीं कचरा गाड़ी अगर अपने तय रुट पर तय समय में नहीं जाएगी तो उसकी भी चोरी पकड़ में आ जाएगी।

6 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास
ओल्ड सिटी के कायाकल्प की कार्य योजना के तहत प्रायोगिक तौर पर नगर निगम क्षेत्र के 6 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास भी शुरु की जाएंगी। खास बात यह रहेगी कि इनका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसे आमजन भी देख सकेंगे। इसके अलावा ओल्ड सिटी में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदूषण के खिलाफ भी कई अभिनव प्रयोग किए जाएंगे।

 

 

Similar News