बीमारी का बहाना बनाकर घर में रुका, महिला से की ज्यादती -शादी का दिया झांसा, गर्भवती होने के बाद किया इनकार

बीमारी का बहाना बनाकर घर में रुका, महिला से की ज्यादती -शादी का दिया झांसा, गर्भवती होने के बाद किया इनकार

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-21 13:56 GMT
बीमारी का बहाना बनाकर घर में रुका, महिला से की ज्यादती -शादी का दिया झांसा, गर्भवती होने के बाद किया इनकार

डिजिटल डेस्क शहडोल । जान पहचान का फायदा उठाते हुए पहले महिला के घर में रुका, फिर उसके साथ ज्यादती की। शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाता रहा। गर्भ ठहर जाने के बाद इंकार कर दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला थाना सोहागपुर क्षेत्र का है। अकेली रह रही महिला ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट लिखाई कि कुछ महीने पहले ऑटो चालक राहुल सोंधिया निवासी कोटमा तबीयत खराब का बहाना बनाकर उसके किराए के मकान में रूक गया। उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। शादी का वादा भी किया। कई दिनों तक शादी करने का बोलकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती हो जाने पर शादी से मना कर दिया। दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सोहागपुर, उनि. आशिमा गौतम, सुन्दरलाल तिवारी, प्रआर. मो. सफी, आर. लक्ष्मी, रामप्रकाश एवं विष्णु बागरी की भूमिका रही।
 

Tags:    

Similar News