एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स : अच्छे मार्क्स के लिए ग्रुप स्टडी को कर रहे प्रिफर

एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स : अच्छे मार्क्स के लिए ग्रुप स्टडी को कर रहे प्रिफर

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-29 08:49 GMT
एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स : अच्छे मार्क्स के लिए ग्रुप स्टडी को कर रहे प्रिफर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कुछ ही समय में स्टूडेंट्स के एग्जाम शुरू होने वाले हैं। हर किसी का पढ़ाई करने का तरीका अलग होता है, लेकिन कई बच्चे ग्रुप स्टडी को प्रिफर करते हैं, जिसमें स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के घर जाकर पढ़ाई करते हैं, ताकि एग्जाम में अच्छे मार्क्स आ सकें। स्टूडेंट्स का मानना है कि सेल्फ स्टडी करने में डिस्कशन नहीं हो पाता है, इसलिए ग्रुप स्टडी करना सही होता है। इससे एक-दूसरे से नए-नए आइडिया मिलते हैं, साथ ही एक-दूसरे को एक्सप्लेन किया जा सकता है।

याद करने में होती है आसानी
मुझे सिंगल स्टडी करना पसंद नहीं है। सिंगल स्टडी करते समय नींद आने लगती है। जब फ्रेंड्स के साथ ग्रुप स्टडी करो, तो काफी समय तक पढ़ाई करते हैं। बोर्ड एग्जाम को लेकर बहुत टेंशन है। कोर्स भी पूरा हो गया है। स्कूल में छुट्टियां लग गई हैं। फ्रेंड्स का ग्रुप है, सभी ने मिलकर ग्रुप स्टडी प्लान किया है। हर सप्ताह किसी एक दोस्त के घर पढ़ाई करते हैं। पढ़ने का टाइम टेबल तैयार किया है, उसी को फॉलो करते हैं। -शुभम सैनी, स्टूडेंट

कॉन्सेप्ट पर डिस्कशन करते हैं
ग्रुप स्टडी के बहुत सारे फायदे हैं। इससे पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे का सपोर्ट मिलता है। ग्रुप के सभी सदस्य स्टडी सेशन के दौरान नए कॉन्सेप्ट को सुनकर उस पर डिस्कशन भी करते हैं। दोस्तों से नए आइडियाज भी मिलते हैं। ग्रुप स्टडी में सभी दोस्त एक-दूसरे की मदद करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी को कोई सब्जेक्ट समझ नहीं आ रहा है, तो उसे बार-बार समझाने से हमारा सब्जेक्ट स्ट्रांग हो जाता है। -सोनाली शुक्ला, स्टूडेंट

दोपहर का टाइम किया फिक्स
सभी के बीच एग्जाम को लेकर टेंशन है। सभी दोस्तो ने अलग-अलग ग्रुप तैयार किए हैं। स्टडी का टाइम दोपहर का रखा है। सभी दोस्त किसी एक दोस्त के घर दोपहर में 12 बजे पहंुच जाते हैं और 5 बजे तक पढ़ाई करते हैं। नाइट स्टडी को हम प्रिफर करते हैं। रूटीन थोड़ा चेंज किया है। पढ़ाई के साथ एंटरटेनमेंट भी जरूरी है। इसलिए हमने पढ़ने का टाइम दोपहर का रखा है। जो विषय जिसका कमजोर है, उस पर सब काम करते हैं। इससे सबका फायदा भी हो रहा है।  -दीपक विश्वकर्मा, स्टूडेंट
 

Tags:    

Similar News