कटनी: स्वागतम नंदिनी उत्सव 9 अक्टूबर से

कटनी: स्वागतम नंदिनी उत्सव 9 अक्टूबर से

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-10-09 08:50 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, कटनी। कटनी अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर के उपलक्ष्य में कटनी जिले में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक स्वागतम नंदिनी उत्सव के रुप में मनाया जायेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में अर्न्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कटनी जिले में कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक स्वागतम नंदिनी उत्सव के रुप में विविध गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। मेरी आवाज-हमारा समान भविष्य की थीम को लेकर आयोजित किये जा रहे स्वागतम नंदिनी उत्सव में एक अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक जन्म लेने वाली जिले की समस्त बालिकाओं और उनकी माताओं का सम्मान किया जायेगा। इसी प्रकार जिले की सभी 1712 आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रतियोगिता के माध्यम से सबसे स्वस्थ्य बालिका को आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से सम्मानित किया जायेगा। तीन दिवस निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर को परियोजना स्तर से वेबीनार के माध्यम से बालिका सुरक्षा एवं कानूनी अधिकार, पॉक्सो अधिनियम 2020 के सन्दर्भ में जानकारी दी जायेगी। 10 अक्टूबर को समस्त सेक्टर मुख्यालयों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता और आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर अक्टूबर माह में जन्मी बालिकाओं का स्वागत और नंदिनी का सम्मान किया जायेगा। समापन अवसर पर 11 अक्टूबर को प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में 0 से 2 वर्ष के बालिका शिशु के मध्य प्रतियोगिता से स्वस्थ्य बालिका का चयन कर पुरुस्कृत किया जायेगा। जिलास्तरीय कार्यक्रम 11 अक्टूबर को लिटिल स्टार फाउन्डेशन कटनी में आयोजित होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यक्रमों के दौरान कोविड-19 से बचाव के सभी निर्देशों और सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Similar News