विदर्भ में न्यूनतम तापमान सबसे कम, शाम से लगने लगी सर्दी

विदर्भ में न्यूनतम तापमान सबसे कम, शाम से लगने लगी सर्दी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-19 06:01 GMT
विदर्भ में न्यूनतम तापमान सबसे कम, शाम से लगने लगी सर्दी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौसम खुला हुआ होने की वजह से भले ही कुछ दिनों से बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन मंगलवार को न्यूनतम तामपान में हल्की गिरावट से शाम के बाद ठंडी महसूस होने लगी है। वहीं, ठंडी हवाओं की वजह से धूप में और छांव में ठंडी हवा लग रही है। विशेष बात यह है कि मंगलवार को विदर्भ में नागपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तामपान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के कारण अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी होने से न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को दिन और रात के तामपान में 21 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला है हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिन-रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस है जिसकी वजह से रात में राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से दिन में गर्मी महसूत होने लगी थी हालांकि तापमान में बहुत बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलने वाला है।

विदर्भ का मौसम
जिला - अधिकतम - न्यूनतम
अकोला - 35.9 - 14
अमरावती - 33.2 - 14.6
बुलढाना - 31.6 - 15
ब्रह्मपुरी - 35 - 13.2
चंद्रपुर - 34 - 12
गड़चिरोली - 32 - 12
गोंदिया - 29.6 - 11.4
नागपुर - 32.3 - 11.3
वर्धा - 33 - 14.9
वाशिम - 34 - 15.6
यवतमाल - 33 - 16.4
 

Tags:    

Similar News