छह माह से फरार दुराचार का आरोपी जबलपुर में पकड़ाया

5 हजार रुपये का इनाम था घोषित छह माह से फरार दुराचार का आरोपी जबलपुर में पकड़ाया

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-21 16:33 GMT
छह माह से फरार दुराचार का आरोपी जबलपुर में पकड़ाया


डिजिटल डेस्क कटनी। छह माह से फरार दुराचार के आरोपी राहुल पिता सुरेश साहू (35) निवासी भट्टा मोहल्ला कटनी को बरही पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकडऩे पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बरही टीआई संदीप अयाची ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत  दर्ज कराई थी कि तीन फरवरी2021 को उसके मामा ससुर के लड़के उमेश के साथ उसका दोस्त भी आया था।
जिसे वह नाम से नहीं पहचानती है। दोनों ने रात में खाना खाया और दूसरे कमरे में सोने चले गए। रात 12 बजे पीडि़ता का पति किसी काम से कमरे से बाहर गए। पीडि़ता जब पति को देखने कमरे से बाहर निकली तो दोनों आरोपी बुरी नीयत से पीडि़ता का मुंह दबाबर अपने कमरे में ले गए  पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। धारा 164 जा.फौ के तहत पीडि़ता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। न्यायालय में पीडि़ता के कथन के आधार पर धारा 376 आईपीसी बढ़ाई गई।
आरोपी उमेश को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन दूसरा आरोपी राहुल फरार था।  आरोपी राहुल साहू के लार्डगंज जबलपुर में होने की जानकारी मिलने पर प्रधान आरक्षक व्यासप्रसाद गुप्ता, अजय पाठक, आरक्षक अजीत सिंह ने शनिवार को आरोपी राहुल साहू को जबलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Tags:    

Similar News