लड़के पिता ने बोला बेटे का अफेयर है और बारात आने के 10 घंटे पहले तोड़ दी शादी

लड़के पिता ने बोला बेटे का अफेयर है और बारात आने के 10 घंटे पहले तोड़ दी शादी

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-20 17:32 GMT
लड़के पिता ने बोला बेटे का अफेयर है और बारात आने के 10 घंटे पहले तोड़ दी शादी



-वधू पक्ष सदमें में, धोखा देकर ब्याह कराने के प्रयास की पुलिस में की शिकायत
डिजिटल डेस्क शहडोल। लड़की की शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। घर में वैवाहिक खुशियों का माहौल था। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरु था। बारात आने में 10 से 12 घंटे ही बचे थे। मंडल पूजा की तैयारी हो ही रही थी कि वर पक्ष के लोगों ने आकर बताया कि यह शादी अब नहीं हो सकती। कारण पूछने पर पता चला कि जिस लड़के का विवाह होने वाला है उसका किसी और लड़की के साथ अफेयर चल रहा है, और उस लड़की ने थाने में शिकायत कर दी है। बारात आने के पहले ऐसा वाकया होने पर अब वधू सहित पूरा परिवार सदमें हैं। यह मामला सिंहपुर थानांतर्गत ग्राम उधिया के साहू परिवार का है। वधू पक्ष ने अपने साथ हुए धोखाधड़ी और मानसिक आघात की शिकायत पुलिस में कर दी है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा निवासी रामखेलवान साहू के पुत्र रावेन्द्र साहू का विवाह ग्राम उधिया में तय हुआ था। 18 जून से मांगलिक कार्यक्रम शुरु हुए। 20 जून को बारात आनी थी। 19 जून की शाम मंडप पूजा की तैयारी चल रही थी, कि करीब 7.30 बजे वर पक्ष के कुछ लोग पहुंचे और कहा कि यह शादी नहीं हो सकती। क्योंकि लड़का का अफेयर किसी और लड़की से चल रहा है। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने पुलिस में शिकायत की है। अब लड़की उसी से शादी करना चाहता है। इसके बाद वधू पक्ष के घर में सब सकते में आ गए।
धोखाधड़ी पर हो कार्रवाई
सिंहपुर थाने में वधू पक्ष की ओर से की गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि शादी की सारी खरीददारी हो चुकी है। कार्ड बंट चुके हैं। वर पक्ष द्वारा अचानक शादी तोडऩे से उनको सामाजिक आघात के साथ आर्थिक क्षति भी हुई है। लड़की के पिता ने बताया कि लड़का आर्डिनेंस फैक्ट्री में है। उसके पिता साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारी हैं। जब ऐसी बात थी तो उन्हें अंधेरे में क्यों रखा गया। लड़के वालों ने यह सब जानबूझकर किया है। इसलिए वर पक्ष के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।
इनका कहना है
शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष दुबे, थाना प्रभारी सिंहपुर

Tags:    

Similar News