रायसेन: जिले में अब तक 406.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
रायसेन: जिले में अब तक 406.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-25 09:26 GMT
डिजिटल डेस्क, रायसेन। रायसेन जिले में 01 जून 2020 से 25 जुलाई 2020 तक 406.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 61.1 मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2020 से 25 जुलाई 2020 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 361 मिलीमीटर, गैरतगंज में 251.2, बेगमगंज में 329, सिलवानी में 409, गौहरगंज में 694, बरेली में 285, उदयपुरा में 541.6, बाड़ी में 417.5 और वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 367.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।