नरवाई में फैली आग से हड़कंप, भीषण आग से चार घर जले।

बंडोल पुलिस मौके पर हुई रवाना नरवाई में फैली आग से हड़कंप, भीषण आग से चार घर जले।

Safal Upadhyay
Update: 2022-04-16 09:54 GMT

डिजिटल डेस्क, सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र के रनबेली गांव में शनिवार की दोपहर को आग का रौद्र रूप देखने को मिला। अज्ञात कारणों से लगी आग धीरे-धीरे इतनी फैल गई, कि खेत में बिछी नरवाई भी जलते चली गई। आग ने चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी पर बंडोल पुलिस मौके पर रवाना हुई। बताए गया कि सिवनी का दमकल उपलब्ध नहीं था, ऐसे में छपारा का दमकल बुलाया गया लेकिन उसे भी किसी अन्य गांव में ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए रोक दिया। आग धीरे-धीरे बढ़ते देख प्रशासन में आसपास के दमकल वाहनों को बुलाया है। वही गांव के टैंकरों की मदद से भी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
 

Tags:    

Similar News