हजारों लोगों ने देखा लाइव सूर्यग्रहण

हजारों लोगों ने देखा लाइव सूर्यग्रहण

Tejinder Singh
Update: 2020-06-22 09:37 GMT
हजारों लोगों ने देखा लाइव सूर्यग्रहण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार को इस साल का पहला सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण देखने के लिए लोगों में खासी जिज्ञासा थी। कोरोना के चलते बनी स्थिति को देखते हुए रमन विज्ञान केंद्र के फेसबुक पेज के माध्यम से करीब 18 हजार लोगों ने लाइव देखा। सौरमंडल के टेक्निकल ऑफिसर महेंद्र वाघ ने बताया कि एन्यूलर सूर्य ग्रहण का ऐसा नजारा अब 10 साल बाद दिखाई देगा। केंद्र में दूरबीन लगाकर फेसबुक के माध्यम से लाइव दिखाया गया। बीच में बादल छा गए थे, उस समय सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए मॉडल भी तैयार किए गए थे। मॉडल के माध्यम से भी ग्रहण के बारे में बताया गया। हालांकि "रिंग ऑफ फायर" याने आग का छल्ला की तरह नजारा शहर में नहीं दिखा। नागपुर में ग्रहण 60 प्रतिशत याने चांद की कलाकृति में दिखाई दिया। 

मिलती है सौरमंडल की जानकारी 

रमन विज्ञान केंद्र लोगों को विज्ञान से जोड़ने के लिए बनाया गया है। ग्रहण के समय हमें सौरमंडल की जानकारी मिलती है। यह पता चलता है कि चांद का आकार गोल है। सूर्य, चंद्रमा से आकार में बड़ा है। सूर्य की चंद्रमा और पृथ्वी से दूरी कितनी है यह खगोलीय तथ्य सभी जान पाते हैं। बच्चे भी भविष्य में विज्ञान की दृष्टि से विश्लेषण करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। 
 

Tags:    

Similar News