विवाहिता को प्रताड़ित किया, सात पर अपराध दर्ज

खामगांव विवाहिता को प्रताड़ित किया, सात पर अपराध दर्ज

Tejinder Singh
Update: 2022-08-01 12:06 GMT
विवाहिता को प्रताड़ित किया, सात पर अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, खामगांव। एक ३० वर्षीय विवाहिता की मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ना कर उसे मारपीट करने की घटना १४ जनवरी से २० मई २०२२ के पहले घटी। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने २९ जुलाई को सात आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समिना परवीन शेख जावीर (३०) निवासी बोबडे कॉलनी इस विवाहिता ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज  कराई कि, शेख जाबीर शेख शमशेर (३२), शेख शमशेर शेख वजीर (६०), शमानाबी ज शेख शमशेर (५५),  शेख  समिर शेख शमशेर (४०), सादीयाबी ज शेख समीर(३५), गुड्डीबी शेख अमु (३२), नगमाबी ज शेख अर्शद (३५) निवासी अकोट फैल अकोला ने मिलकर शिकातयकर्ता विवाहिता को पैसों की मांग करते चारित्र्य पर संदेह लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ना की। उसी तरह गाली गलौज कर मारपीट की। उस शिकायत पर से पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धारा ४९८ अ, ३२३, ५०४, ३४  के तहत अपराध दर्ज किया हैं। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News