सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत - हादसे में तीन अन्य घायल

सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत - हादसे में तीन अन्य घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-06 08:51 GMT
सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत - हादसे में तीन अन्य घायल

डिंडौरी, शहपुरा के ग्राम बरखेड़ा के समीप हुआ हादसा
डिजिटल डेस्क डिंडौरी ।
शहपुरा थानांतर्गत डिंडौरी-जबलपुर हाईवे पर ग्राम बरखेड़ा के समीप मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ट्रॉली पर सवार 3 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य मजदूर घायल हुए हैं। उन्हें शहपुरा स्थित सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया है। तीनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
 पुलिस के अनुसार, समीपी ग्राम अमठेरा में एक पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणकर्ता ठेकेदार शरद दुबे के बरखेड़ा स्थित स्टोर से इसी के लिए ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 52 ए 2175 पर लोहे की सरिया अमठेरा ले जाई जा रही थीं। ट्रॉली में सरियों के ऊपर ही 6 श्रमिक सवार थे। बरखेड़ा से कुछ दूर चलने के बाद ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उस पर सवार मजदूर सरियों के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरियों के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकलवाया। इस वक्त तक दुर्गा नगर जबलपुर निवासी श्रमिक देवेंद्र पिता कोमल मरावी (23), संतोष पिता हेमराज गोंड निवासी बम्हनोद जिला सागर (25) व कृष्णा पिता गणेश सिंह, निवासी धिरवन कला, शहपुरा जिला डिंडौरी (23) की मौत हो चुकी थी। उनके शव का पीएम कराया जा रहा है। हादसे में धनसिंह मरावी, महेश परस्ते व बिरजू मरकाम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहपुरा में इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 


 

Tags:    

Similar News