क्राइम ब्रांच की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस करेगी काम, जोन स्तर पर कार्यों का बंटवारा 

क्राइम ब्रांच की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस करेगी काम, जोन स्तर पर कार्यों का बंटवारा 

Anita Peddulwar
Update: 2018-09-05 07:57 GMT
क्राइम ब्रांच की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस करेगी काम, जोन स्तर पर कार्यों का बंटवारा 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में जिस तरह से क्राइम ब्रांच पुलिस के यूनिट का विभाजन कर दिया गया है, अब उसी तर्ज पर नागपुर शहर ट्रैफिक पुलिस का भी विभाजन कर दिया गया है। यातायात पुलिस के कार्यों का जोन स्तर पर बंटवारा कर दिया गया है। यह पहल यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने की इस पहल के साथ ही दो नए यातायात पुलिस जोन बनाए गए हैं।

शहर के बढ़ते विस्तार के मद्देनजर किया विभाजन
शहर के बढ़ते विस्तार को देखते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस विभाग का यूनिट के रूप में विभाजन कर दिया गया था। जोन स्तर पर उनकी यूनिट को कार्यालय दे दिया गया है। अब उसी तर्ज पर यातायात पुलिस को जोन स्तर पर कार्यालय दिया गया है। यह ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास है। शहर पुलिस आयुक्त डॉ. बी.के. उपाध्याय ने ट्रैफिक जोन कार्यालय को मंजूरी देकर शहर में यातायात पुलिस के जोन का विभाजन कर 7 जोन तैयार किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस विभाग के उपायुक्त राजतिलक रोशन ने क्राइम ब्रांच  पुलिस की तर्ज पर जोन की तरह कार्यप्रणाली शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था। इस प्रस्ताव को गुरुवार को पुलिस आयुक्तालय से मंजूरी मिलने पर ट्रैफिक पुलिस जोन एक व दो का विभाजन कर नए दो और जोन तैयार किए गए हैं। जोन 1 का विभाजन कर सोनेगांव आैर एमआयडीसी ट्रैफिक जोन तैयार किया गया है। जोन दो का विभाजन कर सदर ट्रैफिक जोन आैर सीताबर्डी ट्रैफिक जोन तैयार किया गया है। चेम्बर तीन के कॉटन मार्केट ट्रैफिक जोन , अजनी आैर इंदोरा ट्रैफिक जोन को यथावत रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इस जोन का भी विभाजन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि शहर का काफी दूर तक विस्तार हुआ है। कई ग्राम पंचायतों को मनपा में विलीनीकरण भी हुआ है जिससे हर मार्ग पर ट्रैफिक होता है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Similar News