सीजीएसटी के 21 सहायक आयुक्तों के स्थानांतरण की सूची जारी

सीजीएसटी के 21 सहायक आयुक्तों के स्थानांतरण की सूची जारी

Tejinder Singh
Update: 2019-10-23 15:42 GMT
सीजीएसटी के 21 सहायक आयुक्तों के स्थानांतरण की सूची जारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सहायक आयुक्तों की वार्षिक स्थानांतरण सूची जारी हो गई है। इस सूची का इंतजार पिछले 5 माह से किया जा रहा था। सूची में 21 सहायक आयुक्तों को स्थानांतरित किया गया है और उनकी जगह दूसरों को जिम्मेदारी दी गई है। इस बार सीजीएसटी के 442 सहायक आयुक्तों का नाम स्थानांतरण की वार्षिक सूची में आया। करीब 21 सहायक आयुक्तों को इस बार स्थानांतरित किया गया है, जिसमें मुंबई के साथ ही भोपाल और पुणे के अलावा अन्य शहरों में उनका स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण का महीनाें से इंतजार कर रहे सहायक आयुक्तों के काम पर भी असर पड़ रहा था। वे स्थानांतरण की राह देख रहे थे।

इनका हुआ स्थानांतरण

नागपुर जीएसटी जोन से राजन माने, विक्रम फडके, मोतीलाल शेटे, सोनल जवांजल और पी.वाई. धार्मिक को पुणे जोन में भेजा गया है। अनिल सराफ, अरुण कुमार जैन, जे.पी.एस. चौहान, भीकचंद अग्रवाल, संजीव शर्मा, भारत सिंह चौहान को भोपाल जोन भेजा गया है। राजेश मुंडे, श्वेता पचौरी और कमल पुग्गल को मुंबई जोन में भेजा गया। पिंकी बास्केय, स्वप्निल पवार को डीजीजीआई नागपुर भेजा गया, वहीं अनिल शशिधरन को डीजीआरआई कालीकट, शोभाराम जाटव को सीबीएन ग्वालियर, विवेकानंद जधावर को डीजीजीआई नाशिक भेजा गया। नागपुर जीएसटी जोन से उमेश राठोड को बंगलुरु जोन, डीजीजीआई नागपुर से देवरंजन मिश्रा को नागपुर जीएसटी जोन में स्थानांतरित किया गया है।

Tags:    

Similar News