ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान बहू ने की आत्महत्या

हिंगोली ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान बहू ने की आत्महत्या

Tejinder Singh
Update: 2022-12-02 15:39 GMT
ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान बहू ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। पती और ससुराल वालो ने मिलकर मायके से 2 लाख रुपए लाने की मांग कर महिला को जमकर प्रताड़ित किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद बसमत शहर पुलिस थाने में चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। नांदेड के खडकपुरा निवासी सलीम खान, नजीर खान ने 1 दिसंबर की मध्य रात शिकायत दी थी। शिकायत के मृतक अनिसा बेगम शेख ताजोद्दीन का विवाह शास्त्री नगर निवासी शेख ताजोद्दीन शेख अलिमोददीन के साथ हुआ। 

विवाह के बाद से ही आरोपी पति शेख ताजोद्दीन शेख अलिमोद्दीन सहित सास खुर्शिदा बेगम शेख अलिमोद्दीन, देवर शेख ख्वाजा शेख अलिमोद्दीन, देवरानी यास्मिन बेगम शेख ख्वाजा ने मिलकर ऑटो खरिदने के लिए अनिसा बेगम को मायके से 30 हजार रुपए और फाइनेंस कंपनी से 1 लाख रुपए कर्ज चुकाने के लिए रूपए लाने की मांग की। 

बार-बार की प्रताड़ना से तंग आकर अनिसा बेगम ने 24 नवंबर की दोपहर साढ़े 3 बजे फांसी लगा ली। गंभीर अवस्था में अनिस बेगम को नांदेड़ लाया गया।30 नवंबर आधी रात उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण में शिकायत के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपीयो पर बसमत शहर पुलिस थाने में धारा ३०६,३४ सहीत दहेज प्रतिबंध कानुन की धारा ३,४ के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच महिला पुलिस उपनिरिक्षक प्रतिभा शेटे कर रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस निरिक्षक चंद्रशेखर कदम, उपनिरिक्षक महिपाले ने घटनास्थल का मुआयना किया, आरोपीयो को हिरासत में नही लिया जा सका।

Tags:    

Similar News