नर्मदा में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

नर्मदा में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-20 13:04 GMT
नर्मदा में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। यहां दो किशोरों को नर्मदा में अठखेलियां करने की कीमत जान देका चुकानी पड़ी। दोनों किशोर यहां एक भंडारा कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और नर्मदा नदी में तैरने उतर गए। दोनों ही किशोर थोड़ा बहुत तैरना जानते थे, किंतु नदी के गहरे पानी में ये अपनी जान नहीं बचा पाए। पहले तो दोनों किनारे पर ही तैर रहे थे, लेकिन खेलते खेलते ये गहराई मेें चले गए और ये हादसा हो गया।

रात तक जारी रहा दूसरे किशोर को ढ़ूंढ़ने का सिलसिला
इस संबंध में बताया गया है कि बरमान में नर्मदा के रेत घाट में बुधवार को नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना शाम के साढ़े 4 बजे की बताई गई है। जिसमें में एक किशोर का शव गोताखोरों ने तलाश लिया है, वहीं दूसरे किशोर की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि दोनों रेतघाट में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए हुए थे।

करेली के हैं दोनों किशोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमान के रेतघाट में भंडारे में शामिल होने गए दो किशोर अभिषेक पिता रोशनलाल लोधी उम्र 16 वर्ष एवं अन्नू पिता मोहन काछी उम्र 15 वर्ष दोनों निवासी शास्त्री वार्ड करेली नहाते समय गहरे पानी में पहुंच गए, जिससे दोनों किशोर डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही बरमान एवं करेली पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने स्थानीय गोतोखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश शुरु करवाई।

गोताखोर स्थानीय विनय, राजेन्द्र, हल्के नौरिया एवं अन्य युवकों की सहायता से एक किशोर अभिषेक का शव बरामद कर लिया, वहीं दूसरे किशोर अन्नू पिता मोहन काछी की तलाश जारी है। रेतघाट बरमान एवं करेली पुलिस तैनात है। करेली बस्ती में जैसे ही उक्त दोनों किशोरों की मौत की खबर पहुंची तो दोनों के घरों के साथ ही पूरी बस्ती में कोहराम मच गया।

 

Similar News