नाबालिग बहनों को अगवा कर तीन दिन तक किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बहनों को अगवा कर तीन दिन तक किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-06 08:36 GMT
नाबालिग बहनों को अगवा कर तीन दिन तक किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, शहडोल । दो युवकों ने नाबालिग बहनों को अगवा कर लिया और तीन दिनों तक गांव-गांव घुमाते रहे और उनके साथ दुराचार किया। आरोपियों के चंगुल से भागी किशोरियों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला बुढ़ार थानांतर्गत ग्राम छिरहाई का है। जहां से 16 और 13 वर्ष की दो बहनें 31 मई को अचानक लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध 363 का प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद 3 जून को दोनों बहनें घर वापस आईं।

दोनों बहनों ने बताया कि ग्राम छिरहाई निवासी शनी बैगा 20 वर्ष पिता श्याम सुदंर ने अपने मित्र कंचनपुर निवासी उमेश उर्फ दादा बैगा 18 वर्ष पिता श्यामलाल के साथ मिलकर अगवा कर लिया था। उन्हें तीन दिनों तक गांव के बाहर रखा हुआ था, इस बीच दोनों ने जबरन दुराचार किया। किसी तरह वह भागने में सफल रहीं। किशोरियों के बयान के बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 363 के अलावा 366 क, 376, 376-2 (ढ) तथा 3/4 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरु की।

प्रकरण की विवेचना कर रहे SI केएल वर्मा ने बताया कि शनी बैगा गांव में ही छिपा था, जबकि दूसरा आरोपी उमेश लालपुर हवाई अड्डे के आसपास छिपने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

किसान नहीं करेंगे आत्मदाह, तालाब के स्थान पर खेती योग्य बनेगी जमीन
किसान आंदोलन के बीच प्रशासन की समझाइश के बाद 4 किसानों ने आत्मदाह का इरादा बदल दिया है। किसानों ने रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट प्रबंधन पर भूमि अधिग्रहण को लेकर ज्यादती के आरोप लगाते हुए तालाब निर्माण का आरोप लगाया था। शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से राहत नहीं मिलने पर बुढ़ार थानांतर्गत लालपुर के ग्राम हड़हा निवासी राम दुलारे सिंह, राम सिंह, धरम राज सिंह व जगन्नी सिंह ने मंगलवार को सामूहिक आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी थी। एक दिन पहले सामने आई किसानों की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो उठा।

मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव एवं SP कुमार सौरभ ने देर रात पुलिस एवं राजस्व की टीम संवाद के लिए गांव रवाना किया। दूसरे दिन सुबह थाना बुढ़ार में किसान और रिलायंस के अधिकारियों को बुलाया गया।  जिसमें आपसी सहमति के साथ समस्या का समाधान किया गया। रिलायंस ने उस जमीन को पूर्णता समतल खेती योग्य बनाने की बात कही।

 

Similar News