सिरफिरा युवक मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को देखते ही कर देता है हमला, अब तक 7 घटनाएं

सिरफिरा युवक मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को देखते ही कर देता है हमला, अब तक 7 घटनाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-21 08:45 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, रीवा। शहर के पॉश इलाके में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं पर सिरफिरा युवक हमला कर रहा है। अब तक ऐसी सात घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आज सुबह भी एक महिला पर हमला हुआ है। अरुण नगर में रहने वाली श्रीमती लेखा पांडे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान यह सिरफिरा युवक पहुंचा और पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद इस युवक ने यह धमकी भी दी कि यदि शोर मचाया तो फिर मारेंगे।

जबलपुर में हुईं हैं इस तरह की वारदात
पिछले सप्ताह जबलपुर के विजयनगर क्षेत्र में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। जबलपुर के इस क्षेत्र में पुलिस तथा ऐसी वारदात का शिकार हो चुके महिलाओं के परिजनों ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को दबोचने का प्रयास किया था, किंतु सफलता नहीं मिली थी। आरोपी के न पकड़े जाने से क्षेत्र की महिलाओं ने मार्निंग वाँक पर जाना छोड़ दिया था जो लोग जाते भी थे वे अपने साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करके चलते थे। इस खबर से शहर के दूसरे क्षेत्रों में भय का वातावरण बन गया था।

जून माह से हुई शुरुआत
नेहरू नगर, संजय नगर और अरुण नगर जैसे पॉश इलाके में इस तरह की घटनाएं सिलसिलेवार हो रही हैं शहर में ऐसी घटनाओं की शुरुआत जून माह से शुरू हुई थी। यह सिरफिरा युवक लगभग 22 साल का है जो मोटरसाइकिल से सुबह निकलता है और महिलाओं को देखते ही उन पर हमला कर रहा है।

पुलिस भी परेशान
इस तरह की घटनाओं से पुलिस भी परेशान हैं। इस सिरफिरे युवक को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। समान थाना प्रभारी प्रभात शुक्ला ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं महिलाओं पर हमला करने वाला युवक जल्दी पकड़ा जाएगा।

 

Similar News