छोटे से विवाद पर हंगामा एक युवक पर चाकू से हमला

पातूर छोटे से विवाद पर हंगामा एक युवक पर चाकू से हमला

Tejinder Singh
Update: 2022-10-20 13:41 GMT
छोटे से विवाद पर हंगामा एक युवक पर चाकू से हमला

डिजिटल डेस्क, पातूर. शहर के मुख्य चौक में मामुली विवाद के चलते हंगामा खडा हुआ। इस बीच एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 18 अक्टूबर की रात हुई इस घटना से पातूर में हडकंप मच गया था। पातूर पुलिस ने जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जाकर हालात पर काबु पा लिया। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  18 अक्टूबर की रात  ९ : ३० बजे के दौरान दो युवकों में पहले विवाद, बाद में हंगमा और चाकु से हमला इस प्रकार की घटना घटी। बाइक को कट क्यो मारा ऐसा कहते हुए सागर दत्तात्रय निलखन उम्र ३१ वर्ष निवासी शिर्ला इसने  शहजाद खान उम्र ३३ वर्ष निवासी  मुजावर पुरा, पातूर  इसके साथ विवाद किया।

विवाद बढ़ गया और सागर ने शहजाद पर चाकु से हमला बोल दिया। इस हमले में शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी हवा की तरह फैल गई और दोनों गुट के युवक पुराने बस  स्टैंड के परिसर में जमा हो गए। पातूर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया। इस मामले में दोनों गुट की ओर से पातूर पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी गई।  सागर दत्तात्रय निलखन को दातों से कांटने की शिकायत पर शहजाद खान के खिलाफ धारा  ३२४, ५०४, ५०६  के अनुसार अपराध दर्ज किया गया।

वहीं शहजाद खान अहमद खान को चाकु से मारकर जखमी करने पर  सागर दत्तात्रय निलखन के खिलाफ धारा ३०७, २९४  के अनुसार अपराध दर्ज किया गया। आरोपी सागर निलखन को पातूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

वहीं घायल शहजाद खान  को इलाज के लिए अकोला भेज दिया गया है। इस मामले में थानेदार हरीश गवली के मार्गदर्शन में आगे की जांच पातूर पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News