संत कबीर नगर: घरेलू विवाद से नाराज शख्स ने अपनी तीन बेटियों को नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर: घरेलू विवाद से नाराज शख्स ने अपनी तीन बेटियों को नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-01 10:17 GMT
संत कबीर नगर: घरेलू विवाद से नाराज शख्स ने अपनी तीन बेटियों को नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक शख्त ने पारवारिक कलह से परेशान होकर अपनी ही तीन बेटियों को जिंदा नदी में फेंक दिया। इस घटना को अंजाम देने के लिए अपने एक दोस्त का भी सहारा लिया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं गोताखोर नदी में बच्चियों की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस ने सर्च के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, सरफराज नाम के व्यक्ति ने अपने दोस्त नीरज की मदद से बेटियों को घाघरा नदी के किनारे तक लेकर गया था। इसके बाद उसने बच्चियों सना (7), सबा (4) और शमा (2) को घाघरा नदी के बिरहर घाट से एक-एक कर नदी में फेंक दिया। हालांकि आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने नदी में कूदकर बच्चियों को बचाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे।

जानकारी के मुताबित, डीहवा गांव का रहने वाला सरफराज जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है, वह 20 दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। उसकी चार बच्चियां हैं। घटना की पीछे की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। 

 

Tags:    

Similar News