किसान हड़ताल का असर : दोगुने से अधिक कीमत पर मिलेंगी सब्जियां

किसान हड़ताल का असर : दोगुने से अधिक कीमत पर मिलेंगी सब्जियां

Tejinder Singh
Update: 2018-06-03 10:04 GMT
किसान हड़ताल का असर : दोगुने से अधिक कीमत पर मिलेंगी सब्जियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किसान हड़ताल का असर दूसरे दिन नागपुर के सब्जी बाजार में दिखाई दिया। शनिवार को बाजार में सब्जियों की आवक काफी प्रभावित हुई, जिसके चलते भाव भी आसमान पर रहे। सब्जियों के दाम में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई है। आम तौर पर बाजार में ककड़ी 50 रुपए किलो बिकती थी, जो अब 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक बिकने लगी है। यदि यह हड़ताल जारी रहती है तो आनेवाले दिनों में सब्जियों के दाम दोगुने से भी अधिक हो जाएंगे। हड़ताल के चलते प्याज के दाम में 100 रुपए प्रति 40 किलो की तेजी देखी गई। गुरुवार तक थोक बाजार में प्याज 300 रुपए बिक रही थी, जो शनिवार को 400 रुपए बिकी। इसके विपरीत दूध की आपूर्ति पर कुछ खास असर नहीं दिखा। सुबह से ही सब्जी बाजार खाली-खाली नजर आया। खासकर मध्यप्रदेश से बाजार में सब्जियाें की आवक बहुत कम रही।

सब्जी विक्रेताओं का कहना है
सब्जी विक्रेता नंदू गौर ने बताया कि गर्मियों के चलते वैसे भी बाजार में सब्जियों की आवक घट गई है, वहीं किसानों की हड़ताल के कारण आवक और कम हुई है। शहर के आसपास के क्षेत्रों से सब्जियों की आवक जारी रही।

आलू-प्याज के थोक व्यापारी विश्वभानू गुप्ता ने बताया कि हड़ताल के कारण पहले ही दिन प्याज के दाम में 100 रुपए प्रति 40 किलो की बढ़त देखी गई। प्याज की आवक मध्यप्रदेश से हो रही है। यदि हड़ताल जारी रहती है तो प्याज के दाम दोगुना तक बढ़ सकते हैं।
 

Similar News