आसमान में छा गए बादल और बूंदा-बांदी ने भिगो दी सड़कें

आसमान में छा गए बादल और बूंदा-बांदी ने भिगो दी सड़कें

Tejinder Singh
Update: 2020-04-29 09:42 GMT
आसमान में छा गए बादल और बूंदा-बांदी ने भिगो दी सड़कें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुधवार दोपहर में बादल और बूंदाबांदी होने लगी। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। बुधवार सुबह का अधिकतम तापमान 37.9 और न्यूनतम तापमान 20.4 दर्ज किया गया। बूंदाबादी ने शहर की सड़कों को भिगो दिया था। इससे पहले सोमवार के बाद मंगलवार की दरम्यानी रात और फिर दोपहर में झमाझम बारिश ने शहर को गर्मी से हल्की राहत दे दी। राहत ही नहीं बल्कि बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह तेज धूप निकली लेकिन गर्मी का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। इसके बाद दोपहर में धूप के बाद अचानक से बादलों का जमावड़ा लग गया। तेज हवा चलने लगी और कुछ ही देर में झमाझम बारिश चालू हो गई। करीब आधा से एक घंटे बारिश होने से पार्क में, सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया था। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को हुई बारिश के कारण मंगलवार को दिन में पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी कम हुई। वहीं, तापमान गिरने की वजह से शहर मौसम ठंडा हो गया था। 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की वजह से 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की वजह से 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है। 

Tags:    

Similar News